Monday, 1 April 2024

CAA Kya Hai Hindi | CAA क्या है पुरी जानकारी हिन्दी में और CAA Full Form In Hindi

By:   Last Updated: in: ,

हेलो दोस्तों अभी आप भी CAA ( Citizenship Amendment Act ) के लिए Apply करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट होना बहुत ही जरूरी है जो इस प्रकार है। 

Caa kya hai

CAA कानून और उससे जुड़ा विवाद क्या है, CAA क्या है पूरी जानकारी हिंदी में जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान पूर्वक पढ़ें। 


पहले आर्टिकल 370, फिर तीन तलाक, उसके बाद राम मंदिर का निर्माण और अब पूरे देश में CAA लागू कर दिया गया है या भाजपा सरकार के शासन में चौथा मुद्रा है जिसको लेकर चर्चा गर्म है। CAA शब्द हम पहली बार नहीं सुन रहे हैं सीसीए वही शब्द है जिसकी वजह से देश ने पिछले 5 वर्षों में कई आंदोलन को देखा है। अगर आपको याद हो तो दिल्ली का शहीन बाग आंदोलन सीसीए के विरुद्ध में ही शुरू किया गया था। वैसे तो यह कानून अब देश में लागू हो चुका है। 


लेकिन इसको लेकर विवाद काम नहीं हुआ है अभी भी देश के मुसलमान को यह भरम है कि उनकी नागरिकता छीन ली जाएगी। उनसे कागज दिखाने को कहा जाएगा, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है तो लिए विस्तार से जानते हैं। इस नए कानून के बारे में की क्या है कानून और उससे जुड़ा विवाद क्या है। CAA क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढे हैं। 


CAA कानून क्या है? What Is CAA in Hindi

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारत देश के कुछ पड़ोसी देश जैसे की पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान आदि जैसे देशों में हिंदू, सिख, मुस्लिम, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्म के लोग शामिल हैं। ऐसे में किसी कारण अभी वह भारत देश में आते हैं तो उनको एक शक के निगाहों से देखा जाता है। अब जो भारत में घुस पेड़ करने के मकसद से आया है वह तो किसी भी तरह छुप छुप कर रह  सकता है। लेकिन जो सही में भारत देश में किसी प्रतारण का शिकार होकर आए हैं। 


उन लोगों के लिए सीसीए कानून को भारत देश में लागू किया गया है। केंद्र सरकार ने 11 मार्च को CAA यानि Citizenship Amendment Act  को पूरे देश में लागू कर दिया है। जिससे अब बाहरी देश से आए हुए लोगों को भारत की नागरिकता प्राप्त करने के लिए कोई संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने उनके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल indiancitizenshiponline.in बनाया है जहां पर वह भारत की नागरिकता प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 


CAA Full Form In Hindi

सीसीए का फुल फॉर्म है Citizenship Amendment Act. अगर हिंदी में इसकी बात की जाए तो CAA का हिंदी में फुल फॉर्म है नागरिकता संशोधन अधिनियम, इसके तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले गैर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी, जो नागरिकता की शर्तों को पूरा करते हैं और इसके साथ ही उन लोगों को अवैध प्रवासी घोषित किया जाएगा, जो भारत में अवैध तरीके से घुसे हुए हैं या बिना किसी वैलिड दस्तावेज के रह रहे हैं या तय अवधि से ज्यादा समय से रह रहे हैं। 


CAA के तहत किन को मिलेगा, नागरिकता क्या है शर्तें

  • वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान या बांग्लादेश के धार्मिक रूप से गैर मुस्लिम अल्पसंख्यक हो। 

  • वह भारत में 5 साल या उससे अधिक समय से रह रहे हो। 

  • भारत में 31 दिसंबर 2014 के पहले ही आए हो। 

  • वह व्यक्ति हिंदू, क्रिश्चियन, सिख, बौद्ध, जैन या पारसी हो.


CAA कानून से नागरिकता लेने वाले को क्या फायदा होगा?

आपके मन में यह भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर सीसीए कानून के तहत मिलने वाली नागरिकता से उन व्यक्ति को क्या-क्या फायदा मिलने वाला है जो उनका मौलिक अधिकार मिल जाएंगे, उनको भारत में प्रॉपर्टी खरीदने का अधिकार मिल जाएगा। जितने भी सरकारी नौकरी होंगे, उसके लिए वे अप्लाई करने के पात्र हो जाएंगे। अब उनके बच्चे स्कूलों में भारत के स्कूलों में पढ़ पाएंगे। इसके साथ-साथ सबसे बड़ी बात है कि उन्हें भारत की सारी योजनाएं का भी लाभ मिलेगा। इन्हें आवास योजना, उज्ज्वल योजना जैसी योजनाओं का लाभ मिलना तय होगा। 


CAA क्यों लागू किया गया?

CAA कॉल लागू करने के पीछे सरकार और गिरी मंत्रालय का यह कहना है कि आजादी के पहले यह तीनों मुसलमानों की अधिकता वाले देश भारत का हिस्सा हुआ करते थे। इन देशों में अगर कोई भी धार्मिक रूप से गैर मुस्लिम अल्पसंख्यक धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत में शरण लेता है तो उनकी रक्षा भारत का कर्तव्य है क्योंकि यह तीनों देश भारत से ही अलग हुए हैं। इस तरह यह तीनों देशों के गैर मुस्लिम अल्पसंख्यक मूल रूप से भारत के ही निवासी रहेंगे। 


क्या है विवाद

CAA को लेकर मुख्य विवाद है कि इसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मुसलमान को क्यों नहीं शामिल किया गया है? आपके मन में यह भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर इन देशों के मुसलमान के साथ या भेदभाव क्यों किया जा रहा है। अगर इन देशों का कोई मुसलमान भारत की नागरिकता चाहता हो तो उनको सीसीए में शामिल क्यों नहीं किया गया है तो इसको लेकर मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स के द्वारा यह बताया गया कि इन देशों में मुसलमान बहुत संख्यक है और CAA में इन देशों के उन अल्पसंख्यकों को शामिल किया गया है जो धार्मिक रूप से अल्पसंख्यक होने की वजह से सताए जा रहे थे या प्रताड़ित किया जा रहा था। 


क्या CAA कानून एंटी मुस्लिम है?

CAA के कानून बनने के साथ ही इस तहत की बातें की जाने लगी थी कि यह कानून देश के मुसलमान के खिलाफ है आणि यह कानून देश के मुसलमान के विरुद्ध में है। उनके हित में नहीं है तो आपको यह साफ कर दें कि इस कानून का देश के मुसलमान से कोई लेना देना ही नहीं है। इसमें यह कहीं भी प्रावधान नहीं किया गया है कि किसी भी मुसलमान का जो देश के नागरिक हैं। इस कानून की वजह से उनकी नागरिकता छिन जाएगी या चली जाएगी, हमें यह समझने की आवश्यकता है कि CAA के तहत नागरिकता दी जा रही है ना की नागरिकता चीनी जा रही है इस बेसिक चीज को समझकर आप भरम से असलियत को पता लगा सकते हैं। 


यह कहीं ना कहीं फैलाए गए भरम का असर है कि मुस्लिम में विरोध किया जा रहे हैं। CAA मैं ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसके तहत भारत के किसी भी नागरिक के नागरिकता छीनी जाए, ऐसा भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने कहीं मौका को कहा है। 


CAA के तहत नागरिकता के लिए कैसे करें आवेदन?

CAA कानून के तहत पात्र शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा करना होगा, इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार किया जा चुका है जहां उन्हें ऑनलाइन ही आवेदन करना है और उन जानकारी को बताना है जो उनसे पूछा जाएगा, जैसे कि उन्होंने भारत में कब प्रवेश किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि उनसे कोई भी दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा इसके बाद जरूरी जांच पड़ताल के पश्चात आवेदकों को भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी। 


CAA के लिए अप्लाई करने के लिए जरूरी दस्तावेज

अब ऐसे में अभी आप भी CAA ( Citizenship Amendment Act ) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना जरूरी है जो कुछ इस प्रकार है। 


नए नियमों के अनुसार भारत देश की नागरिकता पाने के लिए आपके पास दो तरह के डॉक्यूमेंट होना बहुत ही जरूरी होता है। 


  1. इसके लिए आवेदक को चरित्र के लिए एफिडेविट देना होगा। 

  2. आवेदकों को संविधान की आठवीं अनुसूची में दी गई भाषाओं में से किसी एक का ज्ञान होना जरूरी है। 


यदि आपके पास या दोनों चीज हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं अपने आसपास बने जन सेवा केंद्र में जाकर फिर किसी कैफे वाले से भी आप यह काम करवा सकते हैं। आइए अब आपको इसके ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें इसकी पूरी जानकारी बताते हैं। 


How To Apply CAA in Hindi

Step 1. CAA मैं अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको उनकी आधिकारिक वेबसाइट indiancitizenshiponline.nic.in पर जाना होगा।

Step 2. अब यहां थोड़ा नीचे आने पर आपको click to submit application for indian citizenship under CAA, 2019 का विकल्प मिलता है उसे पर क्लिक करें। 

How to apply caa

step 3. अब यहां आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जहां पर आपको अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालना होगा, उसके बाद दिए गए Captcha Code को डालें और आगे बढ़े।


caa ke liye apply process

Step 4. अब आपके नंबर या ईमेल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे आपको यहां डालकर आगे बढ़ जाना है। 


Step 5. अब आपके स्क्रीन पर एक फॉर्म ओपन होगा, जिसमें आपको कुछ सामान जानकारी मांगी जाती है सही से देख कर सभी जानकारी अच्छे से भर दें।


Step 6. फार्म में आपको कुछ जरूरी सवालों का जवाब पूछे जाते हैं जिनका सही तरह से जवाब दें। 


Step 7. इसके बाद आपसे इस फॉर्म को सबमिट करने के लिए आपको ₹50 का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। 


इसके बाद आपको भारतीय नागरिकता मिल जाएगी, तो कुछ इसी तरह से आप CAA के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 


CAA के लिए अप्लाई कौन कर सकता है?

इसके लिए किसी भी देश में आए लोग, चाहे वह किसी भी धर्म के नागरिकता अधिनियम 2019 के तहत भारतीय नागरिकता के लिए वह ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए भारत सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया है और जल्द ही इसके लिए फोन में एप्लीकेशन भी लॉन्च किया जाएगा। 


FAQ

Q. CAA कानून क्या है हिंदी में?

Ans. केंद्र सरकार ने 11 मार्च को CAA यानि Citizenship Amendment Act  को पूरे देश में लागू कर दिया है। जिससे अब बाहरी देश से आए हुए लोगों को भारत के नागरिकता प्राप्त करने के लिए कोई संघर्ष नहीं करना पड़ेगा, सरकार ने उसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया है जहां पर वह भारत की नागरिकता प्रदान करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 


Q.क्या यह कानून देश के मुसलमान के विरुद्ध में है?

Ans. नहीं


Q. क्या देश के मुसलमान को इस कानून से डरना चाहिए?

Ans. नही


Q. क्या CAA से किसी की नागरिकता चली जाएगी?

Ans. नही यह केवल नागरिकता प्रदान करने का कानून है इससे नागरिकता चलने का कोई प्रावधान नहीं है। 


Q. CAA के तहत कागज दिखाना होगा?

नही, ऐसी कोई बात नही है।


Q. CAA के तहत किनको फायदा होगा?

Ans. उन गैर मुस्लिम अल्पसंख्यक शरणार्थियों को जो पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रकरण की वजह से भारत में शरण के लिए आए हैं। 


Q. CAA के लिए अप्लाई करने के लिए जरूरी दस्तावेज?

Ans. 1. इसके लिए अभी तक को चरित्र के लिए एक एफिडेविट देना होगा। 

 2. आवेदक को संविधान की आठवीं अनुसूची में दी गई भाषाओं में से किसी एक का ज्ञान होना जरूरी है। 


निष्कर्ष!

आज की इस आर्टिकल में हमने आपको CAA से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है जैसे की CAA कानून क्या है, CAA का फुल फॉर्म क्या है, CAA के लिए अप्लाई करने के लिए जरूरी दस्तावेज, CAA के लिए कौन-कौन अप्लाई कर सकता है और सीसीए के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं जैसी तमाम जानकारी आपको भी है आशा करते हैं कि आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी, और कुछ नया सीखने को मिला होगा इस आर्टिकल से जुड़े अगर आपके मन में कोई भी सवाल है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं साथ ही इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। 

No comments:
Write comment